Movie prime

हरियाणा के कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, खेतों के रास्तों को किया जाएगा पक्का

 
 
खेतों के रास्तों को किया जाएगा पक्का

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा, जिससे किसानों को अपने खेतों में जाने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में एक किसान के फार्म हाउस का दौरा करते हुए यह घोषणा की।

श्री राणा ने पराली प्रबंधन को लेकर किसानों से जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं भी हैप्पी सीडर और सुपर सीडर मशीन का उपयोग करके किसानों को पराली प्रबंधन के लाभ बताए। पराली प्रबंधन को न केवल खेतों की उत्पादकता में सुधार का साधन बताया, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण में भी अहम माना गया है।

हरियाणा सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए विशेष सब्सिडी योजना प्रदान कर रही है। वर्तमान में 1 लाख 882 मशीनों पर सब्सिडी दी जा चुकी है, जिससे अधिक किसान इन मशीनों का लाभ उठा सकें। सरकार ने आने वाले वर्षों में इस योजना का विस्तार करते हुए और अधिक सब्सिडी देने का आश्वासन भी दिया है।