Movie prime

HBSE 10th Result 2024 : हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, फटाफट यहाँ करें चेक

 
HBSE 10th Result 2024 : हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, फटाफट यहाँ करें चेक
HBSE 10th Result 2024 : हरियाणा बोर्ड बीएसईएच 10वीं परीक्षा के परिणाम आज कर दिए गए हैं। हरियाणा बोर्ड के अधिकारी आज संवाददाता सम्मेलन के जरिए कक्षा 10 के परिणामों का ऐलान किया है जिसकी सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। HBSE 10th Result 2024 : हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, भिवानी (हरियाणा बोर्ड) की कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जा चुका है। हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन कर 10वीं रिजल्ट की जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में रिकॉर्ड 95.22% छात्र सफल हुए हैं। हरिणा बोर्ड रिजल्ट अब बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड परीक्षा मेंं भाग लेने वाले छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। HBSE 10th Result 2024 Link: लिंक आर्टिकल के लास्ट में है  हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज 12 मई 2024 को रिजल्ट को लेकर संवाददाता सम्मेलन 11:30 बजे शुरू किया गया जिसमें रिजल्ट का ऐलान किया। पास प्रतिशत व अन्य डिटेल्स जल्द ही चेक कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 65.43 फीसदी छात्र सफल हुए थे जो कि 2022 के रिजल्ट की तुलना में कम था। 2022 की परीक्षा में 73.18 फीसदी छात्र सफल हुए थे। हालांकि 2022 में 30 फीसदी घटे हुए पाठ्यक्रम से परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं 2021 में कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पिछले साल 2023 में कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम 17 जून 2024 को घोषित किए गए थे। HBSE 10th Result 2024 : हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट 2024: हरियाणा बोर्ड के बहुत से छात्रों के मन में यह प्रश्न होगा कि कक्षा 10 के रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे तो उनके लिए बता दें कि रविवार, 12 मई 2024 को हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट 11: 30 बजे के बाद अब कभी भी जारी कर दिए जाएंगे। 2023 में शहर से बेहतर रहा था ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट : पिछले वर्ष 2023 में कक्षा 10 की परीक्षा में ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने शहरी इलाकों के लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं रिजल्ट में 2023 में जहां ग्रामीण इलाके छात्रों का पास प्रतिशत 67.35 रहा था वहीं शहरों इलाकों के महज 61.28 फीसदी छात्र सफल हुए थे। Click Here For Checking result : HBSE 10th Result 2024 Link