Movie prime

हरियाणा के इस जिले में विकास को मिलेगी स्पीड, सीएम सैनी ने दे दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (Haryana Govt News) ने पिहोवा क्षेत्र में 28 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जो पिहोवा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
 
Haryana

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (Haryana Govt News) ने पिहोवा क्षेत्र में 28 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जो पिहोवा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने पिहोवा में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया वो विकास को बड़ी रफ्तार देने वाली है। प्राचीन सरस्वती नहर पुल पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगा। किसानों के कल्याण के लिए यह सेवा सदन बनाया गया है, जिससे उन्हें कृषि संबंधित सलाह और सहायता मिलेगी। 

50 बिस्तर का अस्पताल के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। टोकर माइनर के सुधार कार्य 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जो जल प्रबंधन को बेहतर बनाएगा।

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत से पानी की पाइप लाइन डलवाने का काम किया जाएगा। गांव रूआं में जमीन उपलब्ध होते ही पशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।  गांव गुमथला में भी पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाया जाएगा।

इस्माईलाबाद और स्याणा सैयंदा में पीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा। गांव थाना में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को पीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। पिहोवा के स्कूलों के नवीनीकरण और मरम्मत हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। PWD की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। मंडी बोर्ड की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जाएगा।

चीका रोड पर ड्रेन के दोनों तरफ पुल बनाए जाएंगे। गांव चनालहेड़ी के पास और रोड पर स्थित कैंथला बंद पर दो पुलों का निर्माण कराया जाएगा। पिहोवा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी घोषित किया है।