Movie prime

हरियाणा के कर्मचारियों की सैनी सरकार ने की मौज, अब रिटायरमेंट पर मिलेंगे इतने लाख रुपए

 
 
haryana

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए काम की खबर। सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मृत्यु-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी (death-retirement gratuity) की सीमा बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी है। इस निर्णय को हरियाणा सरकार (haryana government) ने मंजूरी दे दी है।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये थी जिसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। हरियाणा में अब सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को 25 लाख रुपये की पेंशन दी जाएगी। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता सीएम सैनी ने की। यह निर्णय इस बैठक में लिया गया।

लाभ कैसे प्राप्त करें?

यह निर्णय ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत यदि कोई कर्मचारी किसी संस्था में 5 वर्ष या उससे अधिक समय तक काम करता है तो उसे ग्रेच्युटी दी जाती है। ग्रेच्युटी एक लाभ योजना है, जो कर्मचारियों को दी जाती है। जब वह सेवानिवृत्त होंगे।

यदि कोई कर्मचारी अपने पद से इस्तीफा दे देता है या सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है, तो कर्मचारी को वित्तीय सहायता के रूप में ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है। अगर आप इस तरह की खबरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे पेज को फॉलो कर सकते हैं।