हरियाणा में विधायक दल की मीटिंग में CM की लगी मुहर, नायब सैनी होंगे नए सीएम
Oct 16, 2024, 13:23 IST
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है. इस पर सीएम के नाम की मुहर लगी है. खबरों के मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे.
बैठक में मंत्रियों के नाम और विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हो रही है. बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा.
बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है. वह कल पंचकुला के शालीमार मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बैठक के बाद शाह ने कहा, "अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा।" सभी विधायकों की सहमति के बाद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है.
.png)