Haryana news: वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना! 2 महीने तक बंद रहेगी ये सड़क, ये होगा नया रूट डायवर्ट
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद के वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। बल्लभगढ़ शहर में मोहना रोड पर दो लेन एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए आज से मोहना रोड का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां केवल दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। चार पहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है.
2 महीने तक बंद रहेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुल निर्माण कंपनी केसीसी के अधिकारियों ने एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के लिए मोहना रोड पर करीब 1700 मीटर सड़क को बंद करने की योजना तैयार की है. एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण आज से शुरू हो रहा है और दो महीने में पूरा हो जाएगा. मोहना रोड का यह हिस्सा दो महीने तक बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि मोहना रोड पर आदर्श नगर थाने से मलेरना रोड ऊंचा गांव मोड़ तक बंद जारी रहेगा. दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा लेकिन चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. आसपास की कॉलोनियों के लोग गलियों से होते हुए तिगांव रोड और मिल्क प्लांट की ओर जा सकते हैं।
158 करोड़ की होगी लागत
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर ने बताया कि एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण हिसार की केसीसी नामक कंपनी कर रही है. 2.1 किमी लंबे एलिवेटेड ब्रिज पर करीब 158 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 14 मीटर चौड़े इस पुल में 90 से ज्यादा खंभे होंगे।
रूट डायवर्ट पर एक नजर
मोहना रोड पर आदर्श नगर थाने से ऊंचा गांव मोड़ पर जूस की दुकान तक दोनों तरफ रास्ता बंद रहेगा। दोपहिया वाहनों को अनुमति होगी. चार पहिया वाहन चालक आदर्श नगर थाने से निकलकर सेक्टर-64, फिर सेक्टर-64-65, फिर मलेरना रोड और फिर सीधे मोहना रोड गुप्ता होटल के पास से गुजरेंगे।
.png)