Haryana School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों का फूटा अंबार, 56 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी लिस्ट

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, हरियाणा में 56 दिन स्कूल बंद रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने साल 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। हरियाणा सरकार द्वारा इस साल 2025 में कुछ नई छुट्टियां शामिल की गई हैं, तो कुछ विशेष दिनों को सरकारी कलेंडर में स्थान दिया गया है।
2025 में होगी 56 छुटियां
मिली जानकारी के मुताबिक, वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नए साल में कुल 56 छुट्टियां होंगी। इनमें 25 गजटेड अवकाश के साथ ही नौ पब्लिक, 14 रिसट्रिक्टेड छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अलावा 52-52 यानी 104 दिन शनिवार-रविवार की वजह से छुट्टी रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार द्वारा कुछ विशेष दिवस भी अधिसूचित किए गए हैं। हालांकि, उन्हें सार्वजनिक अवकाश के रूप में नामित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, शनिवार व रविवार को पडने वाले त्योहारों को सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया।
इनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, दो फरवरी को बंसत पंचमी/सर छोटू राम जयंती, 23 मार्च को शहीदी दिवस/भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव शहीदी दिवस, छह अप्रैल को रामनवमी, 13 अप्रैल को वैशाखी/छठ पूजा, सात जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद), नौ अगस्त को रक्षाबंधन, 16 अगस्त को जनमाष्टमी तथा एक नवंबर को हरियाणा दिवस शामिल हैं।
3 वैकल्पिक अवकाश की अनुमित
मिली जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त, आउटसोर्सिस सहित सभी कर्मचारियों को कोई तीन वैकल्पिक अवकाश लेने की अनुमति होगी। इनमें 23 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (राज्य स्तरीय समारोह के साथ), 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 मई को बुध पूर्णिमा, 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती, 30 मई को श्रीगुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस है।
जानकारी के मुताबिक, वहीं, छह जुलाई को मुहर्रम, 27 जुलाई को हरियाली तीज, पांच सितंबर को मिलाद-उन-नबी या ईद-ई-मिलाद, 10 अक्टूबर को करवाचौथ, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 28 अक्टूबर को छठ पूजा, 25 नवंबर को गुरू तेगबहादुर शहीदी दिवस, 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जयंती और 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह जयंती शामिल हैं।
सार्वजनिक अवकाश का एलान
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं। राज्य सरकार द्वारा 2025 के दौरान विशेष दिवस भी अधिसूचित किए गए, लेकिन इन्हें सार्वजनिक अवकाश के रूप में नामित नहीं किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में विशेष दिनों में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 12 मार्च को संत लड्डू नाथ जी जयंती, 15 मार्च को हसन खां मेवाती शहीदी दिवस, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 27 अप्रैल को संत धन्ना भगत जयंती, 29 अप्रैल को श्रीगुरु तेग बहादुर जी जयंती, 23 मई को श्रीगुरु गोरक्ष नाथ स्मृति दिवस, 31 मई को मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, नौ जून को वीर बंदा बैरागी बलिदान दिवस है।
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह चार जुलाई को भाई लक्खी शाह वनजांरा जयंती, सात जुलाई को भाई मक्खन शाह लुभाना जयंती, 15 जुलाई को कवि बाजे भगत जयंती, 27 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, 26 अगस्त को श्रीगुरु जंभेश्वर जी जयंती, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती है।
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, 12 नवंबर को संत नामदेव जयंती, 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई जयंती, चार दिसंबर को संत सेन भगत महाराज जयंती और 20 दिसंबर को महाराजा शूरसेन जयंती शामिल हैं।