हरियाणा के परिवहन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, बिना नंबर के वाहन और रोडवेज बस को लेकर कर दिया ये बड़ा ऐलान
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज पदभार संभालते ही एक्शन में हैं. अब उन्होंने सरकारी बसों की मनमानी पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है. ऐसे में प्राइवेट ढाबों पर खड़ी होने वाली सरकारी बसों पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है. अनिल विज ने परिवहन विभाग की बैठक में इस संबंध में आदेश जारी किये हैं. इसके अलावा प्राइवेट बसों को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं.
अब बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलेंगे
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना नंबर प्लेट की कोई भी गाड़ी चलती नहीं दिखेगी. कोई भी सरकारी बसें निजी ढाबों पर खड़ी नहीं होंगी। बिना परमिट के संचालित होने वाली बसों पर भी अंकुश लगेगा। जीएम इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच करेंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के आगमन और प्रस्थान समय के लिए डिजिटल ऐप भी विकसित करने का निर्देश दिया गया। नियम सरकारी और निजी दोनों बसों पर लागू होंगे।
बस अड्डों पर बिकने वाले सामान की जांच होगी
बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों पर जल्द ही आईआरसीटीसी से बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा. राज्य में जिन बस अड्डों के रखरखाव की आवश्यकता है, उनका तत्काल रखरखाव किया जाएगा। बस अड्डों पर बिकने वाले सामान की नियमित जांच की जिम्मेदारी खाद्य एवं सुरक्षा टीम की है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उसकी मरम्मत की जाएगी।
.png)