Haryana Weather Alert: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में ओलावृष्टि का जताया आसार

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल (महेंद्रगढ़) में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, भिवानी और रोहतक में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कैथल, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी बारिश की संभावना है
इसके अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया।
12 जनवरी से घना कोहरा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे तो धुंध का असर कम रहेगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण अरब सागर से नमी आएगी। ये हवाएँ राजस्थान और हरियाणा से भी गुज़रेंगी। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ सकता है।
बारिश के बाद जनवरी से कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता है घना कोहरा इससे दिन का तापमान भी कम हो जाएगा।
इस बीच, बारिश के बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी, लेकिन तापमान के हिमांक बिंदु तक पहुंचने की संभावना अभी भी कम है। बारिश से आर्द्रता बनी रहेगी, जिससे तापमान गिरेगा, लेकिन यह हिमांक तक नहीं पहुंचेगा।