Movie prime

Haryana Weather Alert: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी, प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, ये रहेगी वेदर रिपोर्ट 

 
 प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल
 

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम बदलने लगा है, मौसम विभाग ने फरवरी तक बारिश का अनुमान जताया है पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विशेष रूप से सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जैसे क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा दृश्यता 10 से 50 मीटर तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को राज्य में शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में दिन का तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि जींद में यह 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे पहले जनवरी में तापमान में काफी वृद्धि हुई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहले ही उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच चुका है और इसका प्रभाव धीरे-धीरे हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। पंजाब और पाकिस्तान से सटे हरियाणा के जिलों में ओलावृष्टि के साथ 40-50% वर्षा होने की संभावना है, जबकि अन्य भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इसलिए, किसानों को इस मौसम परिवर्तन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां ओलावृष्टि की संभावना है। 5 फरवरी तक मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा और उसके बाद कुछ सामान्य स्थितियाँ लौट सकती हैं।