Movie prime

Haryana Weather: हरियाणा में अब चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के साथ जताई संभावना, जानें 

 
 
मौसम विभाग
 

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में सुबह 2-4 बजे ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर चल रही है। हकीकत तो यह है कि भीषण ठंड के कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. इस बीच, घरेलू टंकियों में जमा पानी बर्फ जैसा महसूस हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया। सबसे कम तापमान हिसार के बालसमंद में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले चार दिनों तक पंचकुला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, चरखी और दादरी में शीतलहर जारी रहेगी.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

एक और जहां फिर से स्मॉग की संभावना बनने लगी है, वहीं मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। फिर 13 दिसंबर को मौसम फिर करवट लेगा और तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ जाएगा।