Haryana-Panjab Weather: हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Kranti, चंडीगढ़: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान विभिन्न स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
घना कोहरा छाने की संभावना है
हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रात और सुबह घने बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड की स्थिति रहने का अनुमान जताया है।
वर्षा और हिमपात की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार, 21 जनवरी से 28 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारतीय मैदानी इलाकों में बारिश/बर्फबारी की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इस दौरान 21 से 23 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।