Haryana Mousam Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

Haryana Mousam Update: आज, 11 जनवरी को हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western Disturbance) होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
डॉ. मदन खीचड़, कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी का स्तर बढ़ेगा, जिससे हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि होगी। उत्तरी राजस्थान पर बन रहे च्रकवातीय सर्कुलेशन से नमी हरियाणा में पहुंचेगी, जो बारिश और ओलावृष्टि का कारण बनेगी।
इसके अलावा, बादलवाली के कारण कोहरे का असर कम होगा, और इस समय दिन में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश और बादलवाली के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी, विशेषकर 12 जनवरी के बाद। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है, जिससे दिन का तापमान और भी कम हो सकता है।
येलो अलर्ट जारी किए गए 17 जिले
सिरसा
फतेहाबाद
हिसार
कैथल
जींद
पानीपत
सोनीपत
रोहतक
भिवानी
महेन्द्रगढ़
चरखी दादरी
झज्जर
रेवाड़ी
गुरुग्राम
फरीदाबाद
मेवात
पलवल