Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने 3 जिलों में बारिश को लेकर करी भविष्यवाणी

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में आज फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के तीन जिलों पंचकुला, यमुनानगर और करनाल में मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा, जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
आज से 29 तारीख तक मौसम बदला रहेगा
मानसून ट्रफ सामान्य से दक्षिण की ओर बढ़ने और आर्द्र हवाएं कम होने से 25 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरी जिलों पंचकुला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जिंद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा. साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा भी गिरने की संभावना है. हालांकि, 25 सितंबर से 29 सितंबर के बाद राज्य में एक बार फिर से आर्द्र हवाएं चलने की संभावना के साथ मानसून सक्रिय होने की संभावना है.
जानें क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन लाल खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में दो दिन तक मानसून नहीं लौटेगा. 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।