Haryana Weather: हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद समेत इन जिलों 18 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, जानें कब आएगी बरसात

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड से कई जिलों का बुरा हाल है. लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम पर ताजा अपडेट दिया है.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी रहेगा. हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ और राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने आज चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवाणी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 10 से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो कई जिलों में रात का तापमान गिरने के बाद ठंड बढ़ने लगी है. हिसार में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात का औसत न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यह अभी भी सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।
आगे मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने कहा, ''पश्चिमी-उत्तरी हवाओं ने हरियाणा में ठंड बढ़ा दी है।'' हालांकि, कोहरे के कारण 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा नहीं चल रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। 16 दिसंबर के बाद ही आपको मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।