हरियाणा में किसानों के लिए जरूरी जानकारी, PM Fasal Bima Yojana के लिए 31 दिसंबर तक करवा लें फसलों का बीमा

PM Fasal Bima Yojana: हरियाणा में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) का लाभ उठाने के इच्छुक किसानों को 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का बीमा करवाने के लिए आवेदन करना होगा। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, फसल रोगों और अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करती है।
31 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि
किसान 31 दिसंबर तक निर्धारित प्रीमियम राशि का भुगतान कर अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। अगर किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, तो उन्हें 24 दिसंबर (आज) तक संबंधित बैंक में लिखित रूप में सूचित करना होगा। यदि किसान ऐसा नहीं करते, तो ऋणी किसानों के बैंक खाते से प्रीमियम राशि काटकर स्वतः फसलों का बीमा किया जाएगा।
फसल बीमा प्रीमियम राशि
गेहूं ₹1,148
जौ ₹731
सरसों ₹770
चना ₹564
सूरजमुखी ₹778
योजना के लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, जैसे बाढ़, सूखा, आंधी-तूफान आदि के कारण होने वाली फसलों की क्षति से मुआवजा मिलता है। इसके साथ ही, यदि फसल में बीमारी या कीटों का हमला होता है, तो भी बीमा राशि मिलती है। इस योजना से किसान अपने फसल के नुकसान के बाद राहत प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके जीवन को स्थिर रखने में मदद करता है।
आवेदन प्रक्रिया
किसान को अपनी फसल के लिए तय प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। यह राशि कृषि विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है। "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर जाकर किसानों को अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बिना किसान MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर अपनी फसल नहीं बेच सकते। अगर किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते, तो उन्हें 24 दिसंबर तक बैंक में लिखित रूप में सूचित करना होगा।