हरियाणा में यात्रियों के लिए जरूरी खबर! इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, रेलवे ने जारी की नई समय सारणी

Haryana Railway News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की गति में वृद्धि के बाद इस रूट पर संचालित ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रैक तेज रफ्तार से चलने वाला प्रमुख रूट बन चुका है, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी और ट्रेनों का आगमन भी पहले हो रहा है। ट्रेनों की नई रफ्तार अब 70-110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच चुकी है।
ट्रैक पर बदलाव के बाद क्या है नया?
कुछ महीने पहले रेलवे ने इस पुराने ट्रैक का आधुनिकीकरण किया था। अंग्रेजों के जमाने से चल रहे इस नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर गति बढ़ाने के लिए लगभग 60 किलोमीटर ट्रैक को बदला गया। अब इस मार्ग पर ट्रेनों की गति में इजाफा हुआ है, और इसके कारण ट्रेनों की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है।
नए समय में कितनी है बदलाव?
ट्रेन नंबर पुराना समय नया समय
19411 03:43 सुबह 03:28 सुबह
54038 05:42 सुबह 05:30 सुबह
54040 10:14 सुबह 10:03 सुबह
14023 21:42 शाम 21:23 शाम
14023 06:50 सुबह 06:33 सुबह
54037 09:02 सुबह 08:54 सुबह
54041 19:30 शाम 19:20 शाम
19411 20:43 शाम 20:24 शाम
54047 22:45 शाम 22:22 शाम