त्योहारी सीजन में हरियाणा के यात्रियों को बड़ा झटका, हरियाणा रोडवेज ने इस रूट पर बढ़ा दिया किराया
हरियाणा की जनता के लिए दिवाली से पहले एक बड़ा झटका आया है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
Oct 16, 2024, 12:07 IST
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा की जनता के लिए दिवाली से पहले एक बड़ा झटका आया है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने किराए में वृद्धि का निर्णय पंजाब सरकार द्वारा टोल बढ़ाने के चलते लिया है। अब यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 10 रुपये अधिक देने होंगे।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, अंबाला से आगे बलदेव नगर से तीन किलोमीटर दूर लालडू गांव में पंजाब राज्य की सीमा शुरू होती है। इस रूट पर रोजाना 10 से ज्यादा बसें चलती हैं, जिससे यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी, लेकिन अब उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त 10 रुपये खर्च करने होंगे।
.png)