Movie prime

लो किसान भाइयों आपकी तो हो गई बल्ले बल्ले! केंद्र सरकार ने बढ़ाया इन 6 फसलों का MSP

केंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सीजन में किसानों (Kisan News) के लिए छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस कदम से किसानों को उनकी फसलों के लिए बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है, जो उनके आर्थिक हालात में सुधार कर सकता है।
 
MSP

MSP: केंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सीजन में किसानों (Kisan News) के लिए छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस कदम से किसानों को उनकी फसलों के लिए बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है, जो उनके आर्थिक हालात में सुधार कर सकता है।

इन 6 फसलों की बढ़ी MSP

फसल             नया एमएसपी (रु/क्विंटल)   
गेहूं                         2425    
जौ                         1980     
चना                       5650    
मसूर                      6700     
रेपसीड/सरसों          5950    
सनफ्लॉवर               5940     

इस एमएसपी में सबसे अधिक बढ़ोतरी सरसों के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की गई है, इसके बाद मसूर के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की अगुवाई में आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। 

इस वृद्धि का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उत्पादन लागत का उचित मूल्य प्रदान करना है। केंद्रीय बजट 2018-19 के अनुसार, एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना तय किया गया है। इससे किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा।