हरियाणा में अब मौसम बदलेगा अपना मिजाज, इस दिन से शुरू होगा बरसात का दौर, फटाफट जानें वेदर रिपोर्ट

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है, सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। एक और जहां दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही है तो वहीं सुबह होते ही धुंध छा जाती है। इस कारण दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री कम हो गया।
आज से बदलेगा मौसम
मौसम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ में सबसे ठंडी रातें दर्ज की गईं। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया. सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज 11 नवंबर से दो दिनों तक पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 15 और 16 नवंबर को भी बारिश की संभावना है। अंबाला, पंचकुला और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।
15 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसका असर पहाड़ी इलाकों पर भी पड़ेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. इस दौरान आसमान में बदलाव देखने को मिलेंगे और 15 नवंबर से राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।