Movie prime

हरियाणा पर धुंध के बादलों ने डाला डेरा! 14 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

हरियाणा में कोहरे और प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 14 जिलों में शुक्रवार को घने कोहरे और धुंध की वजह से विजिबिलिटी (Visibility) बेहद कम रही। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण ने हवा की गुणवत्ता को बेहद खराब कर दिया है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक कोहरे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट (Haryana Yellow Alert) जारी किया है   जिनमें कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, चरखी दादरी शामिल हैं।
 
  Weather News

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में कोहरे और प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 14 जिलों में शुक्रवार को घने कोहरे और धुंध की वजह से विजिबिलिटी (Visibility) बेहद कम रही। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण ने हवा की गुणवत्ता को बेहद खराब कर दिया है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक कोहरे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट (Haryana Yellow Alert) जारी किया है   जिनमें कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, चरखी दादरी शामिल हैं।

हरियाणा में दृश्यता : Visibility in Haryana

पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में दृश्यता 50 मीटर से कम रही. कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद और चरखी दादरी में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 20 मीटर तक कम हो गई है. 

हरियाणा का वायु गुणवत्ता सूचकांक : Air Quality Index of Haryana

राज्य के 11 शहरों में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया। जींद में AQI 500 तक पहुंचा. इसमें सांस लेने वाला व्यक्ति एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने अंदर लेता है। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम (जीआरएपी-3 प्रतिबंध) लागू कर दिया है।

हरियाणा में स्कूल बंद का आदेश : Air Quality Index of Haryana

राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों के लिए स्कूल बंद करने का फैसला जिलों के उपायुक्त ले सकते हैं। हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं. इनमें फ़रीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाडी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जिंद और करनाल शामिल हैं। GRAP 3 को लागू करने का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना है।