Movie prime

हरियाणा में BJP की नई सरकार की शपथग्रहण प्रोग्राम की तारीख बदली, अब 15 अक्टूबर की बजाए इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह a

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। शपथग्रहण की तारीख में तीसरी बार बदलाव किया गया है, पहले यह 12 अक्टूबर और फिर 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला था। इस बार समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
 
Haryana Sarkar

Haryana Sarkar: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। शपथग्रहण की तारीख में तीसरी बार बदलाव किया गया है, पहले यह 12 अक्टूबर और फिर 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला था। इस बार समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

अब 17 अक्टूबर 2024 को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में यह आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और अन्य केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे।

शपथग्रहण के आयोजन को लेकर पंचकूला के परेड ग्राउंड में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार इस आयोजन की योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार का मंत्रिमंडल कुछ खास बदलावों के साथ आएगा, जिन पर चर्चा पहले ही दिल्ली में हो चुकी है।

शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिल्ली बुलाया था, जहां गृह मंत्री अमित शाह के साथ शपथग्रहण और मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। इसके बाद समारोह की तारीख को 17 अक्टूबर कर दिया गया।