Movie prime

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए सैनी सरकार का एक और बड़ा ऐलान, सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, जानें 

 
 
हरियाणा सरकार

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने न्यायिक अधिकारियों और अपने कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ राज्य सरकार के न्यायिक अधिकारियों को बढ़ी हुई वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।