आज बारिश में भीगेंगे हरियाणा के ये जिले! कुल इतने जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज और येलो अलर्ट: जानिए कहां होगी बारिश?
हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां 50 से 75 फीसदी तक बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन कोहरे में राहत मिल सकती है।
क्या कहता है पूर्वानुमान?
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर के दौरान राज्य में मौसम में और बदलाव होगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 29 दिसंबर से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
अंबाला
यमुनानगर
करनाल
पानीपत
सोनीपत
रोहतक
भिवानी
चरखी दादरी
महेन्द्रगढ़
झज्जर
रेवाड़ी
गुरुग्राम
पलवल
फरीदाबाद
मेवात
येलो अलर्ट वाले जिले
पंचकूला
कुरुक्षेत्र
कैथल
जींद
फतेहाबाद
सिरसा