हरियाणा में दौड़ेगी बिना डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेन, इस रूट पर 140 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
Haryana kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में दौड़ेगी बिना डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेन, भारतीय रेलवे ने 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रेलवे नए कदम उठा रहा है. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी इसी पहल का हिस्सा है, जो 2025 से चलेगी। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के सोनीपत-जींद सेक्शन पर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
यह 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी
90 किमी का सफर तय करने वाली यह देश की पहली प्रदूषण मुक्त ट्रेन होगी। इसमें 8-10 डिब्बे होंगे। इतनी दूरी तय करने में एक डीजल ट्रेन 964 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जित करती है.
रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाइड्रोजन स्टोर
हरियाणा के जींद जिले में रेलवे स्टेशन पर 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन भंडारण के लिए एक संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। जींद रेलवे स्टेशन पर भी अंडरग्राउंड स्टोरेज तैयार किया जा रहा है। स्टेशन की छतों पर जमा पानी यहां पहुंचेगा। हाइड्रोजन ट्रेनों के संचालन के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं। हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल दिसंबर-जनवरी में किया जाएगा. इसे चालू वित्त वर्ष में नियमित रूप से लॉन्च किये जाने की संभावना है.
स्वीडन, चीन, जर्मनी और फ्रांस के बाद भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश होगा। चेन्नई की इंट्रिगल कोच फैक्ट्री में बन रहे कोच दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। पहले चरण में दो ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
1 किलो हाइड्रोजन पर इसका माइलेज 4.5 लीटर डीजल के बराबर मिलेगा। 8-10 कोच खींचने के लिए 2.4 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी. ट्रेन के अंदर दो पावर प्लांट लगाए जाएंगे. रेलवे की योजना अगले 3 वर्षों में माथेरान हिल रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका-शिमला रेलवे, कांगड़ा वैली, नीलगिरि माउंटेन रेलवे हेरिटेज और पहाड़ी मार्गों पर 30 ऐसी ट्रेनें शुरू करने की है।
.png)