Movie prime

HSSC के ग्रुप C और D में सबसे ज्यादा सिलेक्शन रेट वाले गांव, देखें लिस्ट 

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के विभिन्न गांवों में हुए ग्रुप C और D की भर्ती के सिलेक्शन रेट की जानकारी साझा की। इस रिपोर्ट में उन गांवों का नाम सामने आया है जिनके उम्मीदवारों का सिलेक्शन सबसे ज्यादा हुआ है। इस जानकारी के साथ यह भी बताया गया कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम भर्तियां हुई हैं, वह भी अहम जानकारी का हिस्सा रही।
 
HSSC

HSSC: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के विभिन्न गांवों में हुए ग्रुप C और D की भर्ती के सिलेक्शन रेट की जानकारी साझा की। इस रिपोर्ट में उन गांवों का नाम सामने आया है जिनके उम्मीदवारों का सिलेक्शन सबसे ज्यादा हुआ है। इस जानकारी के साथ यह भी बताया गया कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम भर्तियां हुई हैं, वह भी अहम जानकारी का हिस्सा रही।

HSSC द्वारा जारी किए गए सबसे ज्यादा सिलेक्शन रेट वाले गांव

गांव सतनाली, महेंद्रगढ़
गांव पाई, कैथल
गांव चांग, भिवानी
गांव भूना, फतेहाबाद
गांव दूबलधन, झज्जर
गांव गोरखपुर, फतेहाबाद
गांव पाबड़ा, हिसार
गांव बरवाला, हिसार
गांव दानौदा कलां, जींद
गांव डीघ, कैथल
गांव धनाना, भिवानी
गांव दिनौद, भिवानी

जिलों में भर्तियों की संख्या

HSSC द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के विभिन्न जिलों में भर्तियों की संख्या में बड़ा अंतर देखा गया। हिसार जिले में सबसे ज्यादा 2636 भर्तियां हुई, जबकि पंचकूला जिले में सबसे कम केवल 128 भर्तियां हुई।

ग्रुप D के पदों को लेकर उम्मीदवारों की मांग

ग्रुप C का रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों ने ग्रुप D के खाली पदों को भरने की मांग उठाई। उनका कहना था कि ग्रुप C के उम्मीदवारों ने ग्रुप D के पदों को छोड़ दिया है, जिससे ग्रुप D के पद खाली हो गए हैं। इस मुद्दे पर एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने यह घोषणा की कि ग्रुप D की वेटिंग लिस्ट जनवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी कर दी जाएगी।