Movie prime

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें आज का वेदर 

 
 
कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में देर रात से मौसम बदल गया है। सुबह से ही कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की तुलना में 50 से 75 फीसदी तक अधिक बारिश हो सकती है. इस बीच कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

16 जिलों में बारिश का अलर्ट

इसके अलावा राज्य के 16 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंचकुला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद और सिरसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 27 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कभी-कभी बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा