Weather Update: हरियाणा में बढ़ेगी अब और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग का आया पूर्वानुमान

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में AQI नीचे आ गया है हवा ने प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार किया है। लेकिन अब ठंड बढ़ने लगी है. अगले कुछ दिनों में हरियाणा पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
आगे मौसम कैसा रहेगा?
पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे कम तापमान रोहतक में 23.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान सिरसा में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है रात में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा की दिशा बदलने की उम्मीद है और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
अब और भी ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर होगा, लेकिन मैदानी इलाकों की ओर तेज ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है. अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम और फरीदाबाद में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाने का अनुमान है।