Bank Holiday: नवंबर महीने में आधा महिना बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की लंबी लिस्ट

Bank Holiday: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर इस महीने आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2024 में बैंकों के बंद रहने के दिनों की लिस्ट जारी कर दी है।
बैंकों के बंद रहने के दिन
1 नवंबर दीपावली कूट महोत्सव और कन्नड़ राज्य उत्सव
2 नवंबर लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत
3 नवंबर रविवार
7 नवंबर छठ पूजा
9 नवंबर दूसरा शनिवार
10 नवंबर रविवार
15 नवंबर गुरु नानक जयंती
17 नवंबर रविवार
18 नवंबर कनक दास जयंती
23 नवंबर चौथा शनिवार
24 नवंबर रविवार
यद्यपि बैंकों में कामकाज बंद रहेगा, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम के माध्यम से लेनदेन जारी रहेगा। इसलिए, यदि आपको पैसे का लेनदेन करना है, तो आप ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।