DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आ गई खुशखबरी! 1 करोड़ लोगों का सरकार बढ़ाएगी 4% महंगाई भत्ता
Haryana Kranti, नई दिल्ली: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट की बैठक कल, बुधवार, अक्टूबर को होने वाली है कैबिनेट बैठक के बाद सरकार महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है. कल सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक है. इसके बाद सरकार डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है.
सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है. मोदी सरकार महंगाई भत्ता (DA) 3 से 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है. अभी सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. डीए बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसदी हो सकता है. हालांकि, सरकार अक्टूबर में डीए बढ़ोतरी की घोषणा करेगी लेकिन यह जुलाई से प्रभावी माना जाएगा अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का DA एरियर होगा. दिवाली बोनस भी आता है.
केंद्रीय कर्मचारियों का DA 54% बढ़ाया जाएगा
सरकार DA को 50% से बढ़ाकर 54% कर सकती है. इस साल मार्च 2024 में भी सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद DA 50 फीसदी हो गया था. हर छह महीने में डीए की समीक्षा की जाती है. घोषणा कभी भी की जा सकती है लेकिन यह 1 जनवरी और 1 अक्टूबर से प्रभावी मानी जाती है।
इतनी बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी!
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता एक अनिवार्य हिस्सा है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के औसत पर आधारित है। अगर इस बार 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो जिनकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है. उन्हें मासिक डीए ₹9,000 से ₹9,540 तक बढ़ जाएगा। अगर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 9,720 रुपये तक पहुंच सकता है.
त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद
अक्टूबर में डीए बढ़ोतरी की घोषणा से त्योहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी से महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी और 10 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा. सरकार का फोकस फिलहाल डीए बढ़ाने और महंगाई पर काबू पाने पर है, लेकिन साथ ही 8वें वेतन आयोग पर भी चर्चा चल रही है. फिलहाल कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें नवरात्रि के मौके पर डीए में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा.
.png)