Gold Silver Prices: 14 दिसंबर के 10 ग्राम गोल्ड के दाम सुनकर आज होगी खुशी! धड़ाम से गिर गईं आज कीमतें, चेक करें रेट्स
Gold Silver Prices: आज सोने और चांदी के दाम (Aaj Sone Our Chandi Ke Daam) में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में 22 कैरेट सोने (22 Carat Gold Price) का भाव आज ₹72,440 प्रति 10 ग्राम है, जो कल ₹72,450 था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,010 (24 Carat Gold Price) प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह ₹79,020 था।
आज सोने की कीमतें (Gold prices today)
यूपी के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मथुरा, और बरेली में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने के दाम 79,010 प्रति 10 ग्राम है हैं।
चांदी के दाम (Silver Price Today)
लखनऊ में चांदी की कीमत आज ₹93,400 प्रति किलो है, जबकि कल यह ₹93,500 थी। यह चांदी की कीमत में ₹100 की गिरावट को दर्शाता है। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अक्सर देखा जाता है, और बाजार में कुछ समय बाद स्थिरता आ सकती है।
22 और 24 कैरेट सोने में क्या फ़र्क होता है? (What is the difference between 22 and 24 carat gold?)
सोने की शुद्धता को दर्शाने के लिए कैरेट प्रणाली का उपयोग किया जाता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती है ताकि उसे मजबूत बनाया जा सके। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन यह उतना मजबूत नहीं होता, जिससे आभूषण बनाने में कठिनाई होती है। इसलिए अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं।
हॉलमार्क का महत्व (Importance of Hallmark)
सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा हॉलमार्किंग की जाती है, जो सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है। सोने के आभूषण पर हॉलमार्क देखकर आप उसकी शुद्धता का आसानी से पता कर सकते हैं।
सोने के दाम कैसे जानें? (How to Check Gold Prices?)
आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल करके 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा दाम जान सकते हैं। इसके अलावा, www.ibja.co और ibjarates.com पर भी लगातार अपडेट्स मिलते हैं।
.png)