Movie prime

ये हैं वो देश, जहां मिलता है सबसे सस्ता सोना! क्या आप जानते हैं?

भारत में सोने की कीमतें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, खासकर त्योहारों के मौसम में जब सोने की खरीदारी जोर पकड़ती है। हालांकि, दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां सोने की कीमत भारत से कम है।
 
Gold Price

Gold Price: भारत में सोने की कीमतें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, खासकर त्योहारों के मौसम में जब सोने की खरीदारी जोर पकड़ती है। हालांकि, दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां सोने की कीमत भारत से कम है। चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में और उनकी सोने की कीमतों के बारे में:

1. भूटान

भूटान एक खूबसूरत देश है, जहां पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। यहां न केवल प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है, बल्कि सोने की खरीदारी भी फायदेमंद हो सकती है।  एक साल पहले जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 43,473.84 रुपये थी, वहीं आज रेट 58,720 रुपये है. हालांकि यह कीमत एक साल में सबसे ज्यादा है, लेकिन भारत से काफी कम है।

2. दुबई

दुबई दुनिया भर में अपने मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और शॉपिंग के लिए मशहूर है। दुबई का गोल्ड साउक खासतौर पर गोल्ड शॉपिंग के लिए जाना जाता है। दुबई में सोने की कीमत 317 AED प्रति ग्राम (लगभग ₹72,430 प्रति 10 ग्राम) है। 

3. थाईलैंड

थाईलैंड अपने बजट-फ्रेंडली टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है। यहां का चाइना टाउन सोने की खरीदारी के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहाँ सोने की कीमत कम मार्जिन पर उपलब्ध व  प्रमुख जगह यावोरात रोड, चाइना टाउन है। 

4. हांगकांग

हांगकांग को दुनिया के सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में गिना जाता है। यहां की सोने की कीमतें भारतीय बाजार से काफी सस्ती हैं। यह देश दुनिया के सबसे सक्रिय सोने के रुझान वाले बाजार से आता है। आपको बता दें, यहां सोने की कीमत 70,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अगर आप सस्ते सोने की तलाश में हैं, तो ऊपर बताए गए देश आपकी सूची में शामिल हो सकते हैं। भूटान, दुबई, थाईलैंड और हांगकांग में न केवल घूमने का मजा लिया जा सकता है, बल्कि कम कीमत में सोने की खरीदारी भी की जा सकती है।